नरवल: महाराजपुर में कार के शोरूम के बगल में लगी आग ,फायर ब्रिगेड ने पाया आग पर काबू
महाराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत हुंडई कार के शोरूम के बगल में स्थित खाली प्लॉट में आग लग गई ।फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया है ।फायर अधिकारी ने जानकारी दी सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए फायर स्टेशन जाजमऊ से 1 यूनिट घटनास्थल पर पहुंची और आग को पूर्ण रूप से बुझा दिया। थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कोई जनहानि नहीं हुई है, आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।