हसनपुर: हापुड़ में पलटी सब्जी से लदी पिकअप, हसनपुर के एक किसान की मौत, कई लोग घायल
किसान की सब्जी लादकर मंगलवार की देर रात गाज़ीपुर मंडी जा रहे थे। इस दौरान नेशनल हाईवे पर हापुड़ बाईपास के नजदीक लौकी से लदी पिकअप गाड़ी का एक्सल टूट गया। जिससे तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। जिसमें किसान की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि पिकअप में सवार एक दर्जन लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।