फिरोज़ाबाद: जिले में हाईकोर्ट प्रयागराज के न्यायाधीश डा. गीतम चौधरी का आगमन, केंद्रीय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ किया
फिरोजाबाद जिले में उच्च न्यायालय प्रयागराज के माननीय न्यायाधीश डा. गीतम चौधरी का आगमन हुआ। वे यहां दबरई मुख्यालय केंद्रीय सभागार में राष्ट्रीय लोक अदालत में बतौर मुख्य अतिथि आये। शनिवार दोपहर 12 बजे करीबन उनके द्वारा जिला जज हरवीर सिंह संग राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारम्भ किया गया। इस दौरान डीएम फिरोजाबाद रमेश रंजन, एसएसपी सौरभ दीक्षित मौजूद रहे।