फिरोज़ाबाद: थाना लाइनपार क्षेत्र ढोलपुरा रोड रूपसपुर ओवरब्रिज के पास खड़ी मैक्स से टकराई बाइक, गंभीर घायल युवक की हुई मौत
थाना लाइनपार क्षेत्र कुर्रीकूपा निवासी 25 वर्षीय हर्षित उर्फ हर्ष यादव पुत्र गिरजाशंकर अपने फाइनेंस ऑफिस से बीती रात आठ बजे करीबन घर को निकला था। थाना लाइनपार क्षेत्र ढोलपुरा रोड रूपसपुर ओवरब्रिज के पास खड़ी मैक्स जिसका डाला खुला था उससे बाइक टकरा गयी। जिसके बाद युवक हर्षित गंभीर घायल हो गया। सरकारी ट्रामा सेंटर लाया गया, जहां से आगरा भेजने पर मौत हो गई।