फिरोज़ाबाद: तिलक इंटर कॉलेज पर जारी फ़िरोजाबाद विंटर महोत्सव के कई आकर्षण देखने सैकड़ों लोग उमड़े
तिलक इंटर कॉलेज पर जारी फ़िरोजाबाद विंटर महोत्सव के कई आयोजन देखने को सैकड़ो लोग उमड़ पड़े। जिसमें आसमानी झूले, नाव झूला, भूत बंगला, ड्रेगन ट्रेन सहित अन्य कई आकर्षण देखने को शुक्रवार रात 11 बजे तक दर्शको का आवागमन जारी रहा। आयोजक गगन कठेरिया, शशि भूषण, जॉनी यादव आदि ने बताया हमारा प्रयास है शहरवासियों को बेहतर देने का जिसको लेकर दर्शको का उत्साह जारी है।