फिरोज़ाबाद: फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर दिव्यांग युवक का राठौर समाज के लोगों ने किया स्वागत, पहली बार बने आईएएस
हिमायूंपुर निवासी दिव्यांग सचिन राठौर ने कडी मेहनत से पीसीएस की परीक्षा पास की उसके बाद इटावा जिले में पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी के पद पर पोस्टिंग मिली। फिर आगे आईएएस की तैयारी जारी रखी। अब उनका चयन आईएएस के पद के लिये रेलवे में हुआ है। शनिवार दोपहर 12 बजे करीब फिरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर आने पर युवक का राठौर समाज के लोगों ने ढोल नगाड़ों संग स्वागत किया।