फिरोज़ाबाद: थाना रसूलपुर क्षेत्र मशरूर गंज में विवाहिता ने ससुरालियों पर मारपीट का आरोप लगाया, पुलिस ने कराया मेडिकल
थाना रसूलपुर क्षेत्र मशरूर गंज निवासी अमरीन पत्नी फरहान को उसके मुताबिक ससुरालियो ने मारपीट कर घायल कर दिया। जिसे उपचार व मेडिकल को थाना पुलिस द्वारा जिला अस्पताल के सरकारी ट्रॉमा सेंटर लाया गया। जहां उसका मेडिकल कराया गया। घटनाक्रम को लेकर शुक्रवार रात नौ बजे करीबन सरकारी ट्रॉमा सेंटर में पीड़िता व उसके परिजनों ने मीडिया को जानकारी दी।