मितौली: कस्ता कस्बे में अखिलेश यादव की जनसभा के दौरान भीड़ को काबू करना हुआ मुश्किल, दो युवक पुलिस की पिटाई से हुए घायल
मितौली तहसील अंतर्गत कस्ता कस्बे में गुरुवार को सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव जनसभा को संबोधित करने के लिए पहुंचे। जनसभा में अखिलेश यादव को देखने के लिए लोग पंडाल के ऊपर तक चढ़ गए। भीड़ को रोकने के लिए लगाई गई बल्लियों को लोगों ने तोड़ डाला। भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठी भी चलानी पड़ गई। पुलिस की पिटाई से दो युवकों के सर में चोट आई है।