तिजारा: तिजारा में 21 साल बाद ₹10,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार, खलासी को बंधक बनाकर तांबे से भरा ट्रक लूटा था
Tijara, Alwar | Jul 3, 2026 तिजारा थाना अधिकारी जयप्रकाश ने शुक्रवार सुबह 7:00 बजे बताया की पुलिस ने 21 साल से फरार चल रहे ₹10000 के इनामी बदमाश कायम उर्फ कय्यूम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी हरियाणा का निवासी है और उस पर 2005 के तांबा लूट कांड में शामिल होने का आरोप है। वह गिरफ्तारी के डर से लगातार ठिकाने बदल रहा था पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है।