दारू: दारू थाना में प्रथम थाना दिवस का आयोजन, थाना प्रभारी ने मौके पर ही विवाद निपटाने पर दिया ज़ोर
दारू थाना में प्रथम थाना दिवस का आयोजन, थाना प्रभारी ने विवादों के ऑन-द-स्पॉट निपटारे पर दिया जोर। जनता से जुडी समस्याओं के त्वरित और शांतिपूर्ण निष्पादन को लेकर शनिवार को दारू थाना परिसर में 'प्रथम थाना दिवस' का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में अंचल के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में फरियादी अपनी जमीनी शिकायतों के आवेदन लेकर पहुंचे।