शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमून मतदान केंद्र का स्विप टीम ने किया दौरा
सोमवार को ग्रामीण शिमला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत धमून मतदान केंद्र का दौरा स्विप टीम के द्वारा किया गया।इस दौरान स्थानीय महिला मंडल, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह और युवक मंडल के सहयोग से मतदाताओं को जागरूक करने के लिए व अनिवार्य रूप से मतदान करने के लिए प्रेरित करने हेतु एक शिवर का आयोजन किया गया। इस शिविर में 50 से अधिक लोगो ने भाग लिया।