शिमला ग्रामीण: ग्रामीण शिमला के मशोबरा में एचआरटीसी की इलेक्ट्रिक बस की चपेट में आई महिला,मौके पर हुई मौत
हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस की चपेट में एक और महिला आ गई।शिमला के बस स्टैंड के बाद अब मशोबरा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। शिमला के मशोबरा में HRTCकी इलेक्ट्रिक बस की चपेट में एक महिला आ गई।हादसे मे महिला की मौके पर ही मौत हो गई।बताया जा रहा है कि सडक क्रॉस करते हुए यह हादसा हुआ है।पुलिस के अनुसार मृतक महिला की पहचान सीमा सरस्वती उम्र 40 के रूप में हुई है।