शिमला ग्रामीण: नोफल एक उम्मीद संस्था ने शुरू की नई पहल,1 वर्ष के लिए अडॉप्ट की कंडा कारावास,कैदियों को देंगे विशेष सुविधाएं
नोफल एक उम्मीद संस्था ने नई पहल की शुरुआत की है। एक वर्ष के लिए संस्था ने कंडा कारावास को अडॉप्ट किया है। कंडा कारावास में एक वर्ष तक कल्याण के कार्य संस्था द्वारा किए जाएंगे और कैदियों को विशेष सुविधा भी मुहैया करवाई जाएगी। नोफल एक उम्मीद संस्था के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने कहा कि एक वर्ष तक कंडा कारावास में सभी त्यौहारों में विशेष भोजन का आयोजन किया जाएगा।