शिमला ग्रामीण: आंजी गांव के समीप पहाड़ी पर लगी आग,नहीं हुआ कोई जानी नुकसान, लाखों की वन संपदा हुई नष्ट
हिमाचल प्रदेश में इन दिनों आगजनी की घटनाएं लगातार सामने आ रही है।कुछ शरारती तत्वों द्वारा आगजनी की घटनाओं को अंजाम दिया जा रहा है। वहीं आंजी गांव के सामने वाली पहाड़ी पर भी आग लग गई जिसमें जानी नुकसान तो नहीं हुआ लेकिन लाखों की वन संपदा नष्ट हो गई है।इस आगजनी में घर भी चपेट में आने वाले थे लेकिन ग्रामीणों ने एकजुटता के साथ आग पर काबू पाया।