अल्बर्ट एक्का (जारी): जारी थाना क्षेत्र: युवती के गर्भपात मामले में चैनपुर का लाइफ लाइन अस्पताल सील
जारी थाना क्षेत्र के एक गांव की 20 वर्षीय युवती के गर्भवती होने और चैनपुर स्थित लाइफ लाइन अस्पताल में कथित रूप से गर्भपात कराने का मामला सामने आने के बाद प्रशासन ने सख्त कार्रवाई करते हुए अस्पताल को सील कर दिया है। शनिवार को सिविल सर्जन ने अस्पताल पहुंचकर पूरे मामले का निरीक्षण किया। घटना के बाद युवती को मेडिकल जांच के लिए गुमला भेजा गया।