हसपुरा: दशहरा त्योहार समाप्त होते ही सीएचसी अस्पताल में बढ़ी मरीजों की संख्या, सर्दी-जुकाम और बुखार से पीड़ित मरीज पहुंच रहे हैं
हसपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अस्पताल में दशहरा त्योहार समाप्त होते मरीजों की संख्या में बढ़ोतरी हो गई है। शुक्रवार को अस्पताल का आउटडोर खुलते चिकित्सक से इलाज कराने को लेकर मरीजों की कतार लग गई। अधिकतर मरीज सर्दी - जुकाम व बुखार को लेकर पहुंचे थे।