खानपुर: खानपुर बाजार में शराब पीते हुए छह लोग गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए
समस्तीपुर जिले के खानपुर थाना क्षेत्र में शराबबंदी कानून के उल्लंघन के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शराब पी रहे छह लोगों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई खानपुर थानाध्यक्ष शिवपूजन कुमार के नेतृत्व में गुप्त सूचना के आधार पर खानपुर बाजार के आसपास की गई। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान राजीव रंजन, लालो साह, राजेश महतो, संजीत महतो, सुरेंद्र महतो तथा भोला प्