मेसकौर: अकरी पाण्डेय बीघा में मुख्यमंत्री शिविर में ग्रामीणों ने रखीं समस्याएं, 31 मामले आए, तीन का मौके पर हुआ समाधान
Meskaur, Nawada | Aug 18, 2026 मेसकौर प्रखंड की अकरी पांडेय बिगहा पंचायत में मंगलवार को मुख्यमंत्री शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण पहुंचे और विभिन्न विभागों से जुड़ी अपनी समस्याएं एवं शिकायतें पदाधिकारियों के समक्ष खुलकर रखीं। ग्रामीणों की समस्याओं को सुनने के लिए प्रखंड के विभिन्न विभागों के पदाधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। शिविर में कुल 31 मामले प्राप्त हुए।