प्रतापगढ़: सिटी प्राइम रेजिडेंसी होटल में पिज़्ज़ा का ऑर्डर कैंसिल करने पर होटल मैनेजर व कर्मचारियों ने युवक को पीटा
नया माल गोदाम रोड निवासी युवक अमित कुमार सिंह सिटी प्राइम रेजिडेंसी होटल में पिज़्ज़ा लेने गया था, ऑर्डर में देरी होने पर युवक ने पिज़्ज़ा का ऑर्डर कैंसिल कर दिया, तभी होटल के मैनेजर व कर्मचारियों ने युवक को पीटा। युवक के सिर व चेहरे पर चिमटा चाकू से वार किए गए जिससे युवक घायल हो गया। मामले में तहरीर मिलने पर नगर कोतवाली पुलिस जांच में जुटी है।