गंगधार झालावाड़
गंगधार में एक्शन में दिखे एसडीएम ओमप्रकाश चंदोलिया!
झालावाड़ जिले के गंगधार उपखण्ड अधिकारी ओमप्रकाश चंदोलिया ने सोमवार को क्षेत्र के स्वास्थ्य केंद्रों और स्कूलों का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
उन्हेल नागेश्वर PHC: लेबर रूम, महिला व जनरल वार्ड का जायजा लिया। सफाई व्यवस्था में लापरवाही मिलने पर अधिकारियों को जमकर फटकार लगाई और तुरंत सुधार के निर्देश दिए।
उपस्वास्थ्य केंद्र बैडला: निरीक्षण के दौरान केंद्र पर ताला लटका मिला! एसडीएम ने केंद्र प्रभारी से व्यवस्थाओं और संचालन की जानकारी लेकर सख्त हिदायत दी। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय चायड़ा: जर्जर और दरार पड़े कक्ष को विद्यार्थियों की सुरक्षा के मद्देनजर तत्काल बंद करने के निर्देश दिए।भवनों की स्थिति पर सतत निगरानी रखें, स्वच्छता दुरुस्त करें और बच्चों की सुरक्षा में कोई कोताही न बरतें।" — एसडीएम चंदोलिया
#Jhalawar #Gangdhar #JhalawarNews #RajasthanNews SDMAction UnhelNageshwar PublicHealth SchoolSafety GovernmentInspection LocalNews RajasthanPoliceAndAdmin