रायडीह: कूड़ो छत्तरपुर पंचायत में जलवायु अनुकूलन और बाल-केंद्रित विकास योजना पर बैठक, जल-जंगल बचाने पर जोर।
Raidih, Gumla | Aug 28, 2026 रायडीह प्रखंड के मांझाटोली स्थित कूड़ो छत्तरपुर पंचायत सचिवालय में गुरुवार को जलवायु अनुकूलन और बाल-केंद्रित विकास योजना को लेकर पंचायत स्तरीय बैठक एवं प्रशिक्षण सत्र आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुखिया चुयां कुजूर ने की।