नोएडा और ग्रेटर नोएडा वेस्ट के बीच ट्रैफिक का दबाव कम करने के उद्देश्य से बनाई गई पर्थला सिग्नेचर ब्रिज को लेकर अपडेट सामने आयी है। पर्थला सिग्नेचर ब्रिज के नीचे प्रस्तावित अंडरपास और नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे को सेक्टर-150 की ओर जोड़ने वाले फ्लाईओवर की डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार करवाने का काम प्राधिकरण जल्द ही शुरू करवाएगा।
एफएनजी पर सिग्नेचर ब्रिज के नीचे पर्थला गोलचक्कर पर एक अंडरपास बनाने की योजना है, जो छिजारसी से सोरखा की ओर आने-जाने वाले वाहनों के लिए तैयार किया जाएगा। भविष्य में इस मार्ग पर वाहनों का दबाव तेजी से बढ़ने की उम्मीद है, जिसे ध्यान में रखते हुए प्राधिकरण ने पहले से ही तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा, सेक्टर-150 और 151 में स्थित कई ग्रुप हाउसिंग सोसाइटी के निवासियों को आवागमन में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
Korba, Korba | Sep 9, 2026