मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को अलग-अलग भर्ती परीक्षाओं में चयनित 818 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र बांटे। लोकभवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने नियुक्ति पत्रों का वितरण किया। इस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने उत्तर प्रदेश की पहले की सरकारों की कार्यशैली पर सवाल उठाए और समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव को निशाना बनाया। उन्होंने अखिलेश यादव पर तंज कसते हुए कहा कि 2017 से पहले नियुक्ति के नाम पर गदर मचाने वाले गिनती करते चलें, हम नौकरी देते जाएंगे।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर एक पोस्ट में बेरोजगारी का जिक्र करते हुए यूपी की योगी सरकार को निशाना बनाया था। मुख्यमंत्री योगी ने अगले छह महीने में प्रदेश में एक लाख युवाओं को सरकारी नौकरी देने के वादे पर अखिलेश यादव के तंज का तीखा जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हम लगातार नियुक्ति पत्र दे रहे हैं, आप काउंट करते जाएं, हम नौकरियां देते जाएंगे। सीएम योगी ने �
Korba, Korba | Sep 22, 2026