विश्वकर्मा जयंती पर श्रमिकों का सम्मान, CM साय बोले- कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है
छत्तीसगढ़। विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि विश्वकर्मा जयंती को छत्तीसगढ़ में श्रमिक सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाता है।
मुख्यमंत्री ने बताया कि इसी क्रम में बिरगांव में किसान मोर्चा द्वारा किसान एवं श्रमिक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें श्रमिकों का सम्मान किया गया।
वहीं राजनीतिक मुद्दे पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस मुद्दा विहीन हो गई है और उसके पास विरोध करने के लिए कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में कांग्रेस की स्थिति और खराब होगी।
JB News Korba | Manish Jaiswal
ऐसी ही महत्वपूर्ण खबरों के लिए हमारे चैनल को Subscribe करें, Like करें, Comment करें और Share करें।
Korba, Korba | Sep 22, 2026