पटियाली थाना क्षेत्र में बीती मंगलवार देर रात हुए सड़क हादसे में बाइक सवार 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। पटियाली कस्बा के मोहल्ला सहन निवासी प्रमोद कुमार पुत्र नेकसेलाल दरियावगंज से पटियाली लौट रहे थे। दरियावगंज झील के पास किसी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में प्रमोद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।