मोहम्मदगंज: अच्छी बारिश से जगी उम्मीद, खेतों में बच्चों ने भी थामे धान के बिचड़े, रोपाई हुई तेज
मोहम्मदगंज प्रखंड क्षेत्र में इस वर्ष कम बारिश के कारण धान की रोपाई का आंकड़ा जिले के अन्य प्रखंडों की तुलना में काफी कम रहा। खरीफ फसल को लेकर किसान चिंतित थे और सूखे की आशंका से उनकी उम्मीदें कमजोर पड़ रही थीं। हालांकि शनिवार से लगातार हुई अच्छी बारिश ने किसानों के चेहरे पर फिर से खुशी लौटा दी है।