चित्तौड़गढ़। शहर में ट्रैफिक दबाव कम करने के लिए कपासन चौराहा से मानपुरा तक करीब 2.5 किलोमीटर लंबी नई बायपास सड़क का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ दो बड़ी पुलियों का भी निर्माण प्रस्तावित है। इस परियोजना का वर्क ऑर्डर लगभग 7 दिनों में जारी होने के बाद कार्य शुरू होगा।