महनार: मजलिसपुर में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में 7 पर दर्ज कराई गई प्राथमिकी
महनार थाना क्षेत्र के मजलिसपुर गांव में आपसी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना मामले में 7 पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में वीरेन्द्र पासवान की पत्नी पुनम देवी ने अपने ग्रामीण रंजित पासवान, बिन्दा देवी ,दशरथ पासवान कि पत्नी, संजीत,दशरथ पासवान ,रंजित पासवान की पत्नी एवं 7 किसन देव पासवान को आरोपित किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है