महनार: नया टोला हसनपुर वार्ड संख्या 14 में एक युवक की पिट-पिट कर हत्या कर दी गई हत्या-पुलिस ने महिला समेत 3 को लिया हिरासत में
महनार थाना क्षेत्र के नया टोला हसनपुर वार्ड संख्या 14 में एक युवक की पिट-पिट कर हत्या कर दी गई। वही इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 2 महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। मृतक नया टोला हसनपुर वार्ड संख्या 14 निवासी स्वर्गीय जगत महतो के 24 वर्षिय पुत्र अनीश कुमार बताया गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।