महनार: हसनपुर उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 14 नयाटोला हसनपुर में युवक की हत्या मामले में पांच के विरुद्ध दर्ज की गई प्राथमिकी
महनार थाना क्षेत्र के हसनपुर उतरी पंचायत के वार्ड संख्या 14 नयाटोला हसनपुर में 24 वर्षीय युवक की पीट पीटकर हत्या कर के मामले में मृतक की माँ ममता देवी के बयान पर 5 लोगों विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है। वही इस मामले में नामजद आरोपी राघोपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर गांव निवासी विजय महतो उसकी पत्नी पुतुल देवी एवं मिना देवी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।