महनार: हीरानंद हाई स्कूल लावापुर में हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान छत का रेलिंग गिरने से एक बच्ची हुई जख्मी, CHC में कराया भर्ती
उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के कार्यक्रम के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया।उप मुख्यमंत्री का हेलीकॉप्टर लैंडिंग के दौरान एक छत का रेलिंग भड़भड़ा कर नीचे गिर गया जिस घटना में एक लड़की गंभीर रूप से जख्मी हो गई। बता दे कि महनार के हसनपुर पलवैया में गणिनाथ जयंती के अवसर पर दो दिवसीय मेले का आयोजन किया गया है जिसका उद्घाटन को लेकर उप मुख्यमंत्री पंहुचे थे।