गिधौर: खड़हुआ गांव में छठ घाट निर्माण में अनियमितता का आरोप, ग्रामीणों ने जांच की मांग उठाई
Gidhaur, Jamui | Jul 10, 2026 गिद्धौर प्रखंड की कोल्हुआ पंचायत के खड़हुआ गांव में निर्माणाधीन छठ घाट में अनियमितता का आरोप लगाते हुए ग्रामीणों ने विरोध जताया है। ग्रामीणों ने शुक्रवार को 9 बजे बताया कि लाखों रुपये की योजना में घटिया ईंट, मिट्टीयुक्त बालू और निम्नस्तरीय सामग्री का उपयोग किया जा रहा है। ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि बिना आमसभा, सूचना पट्ट और शिलापट के निर्माण हो रहा है।