बेनीपट्टी: नगर पंचायत बेनीपट्टी में अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे नगर पंचायत प्रशासन का स्थानीय लोगों ने किया विरोध, नही हुआ खाली
नगर पंचायत बेनीपट्टी में सोमवार को अतिक्रमण खाली कराने पहुंचे प्रशासनिक अधिकारियों को स्थानीय लोगों का विरोध झेलना पड़ा और बिना अतिक्रमण खाली कराये ही वापस लौटना पड़ा। प्रशासनिक अधिकारियों से लोग भेदभाव करने का आरोप लगाते रहे और अधिकारी आक्रोशित लोगों को समझाते बुझाते रहे. इसी क्रम में पूरा दिन बीत गया और जेसीबी व पुलिस बलों के साथ अधिकारी भी लौंट गए।