बेनीपट्टी: संसार चौक समीप से नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा खाली कराया गया सड़क पर से अतिक्रमण
मधुबनी जिला के बेनीपट्टी के संसार चौक समीप नगर पंचायत के कर्मियों द्वारा सड़क पर से अतिक्रमण को बुलडोजर से सोमवार को खाली कराया गया है। वहीं मालूम हो कि, जब नगर पंचायत के कर्मी संसार चौक समीप अतिक्रमण खाली करने आए तो स्थानीय लोगों द्वारा विरोध किया गया। जिसके बाद स्थानीय लोग एवं नगर पंचायत के कर्मी के बीच बात हुई है। जिसके बाद अतिक्रमण कराया गया है।