बेनीपट्टी: अनुमंडल मुख्यालय में होने वाली इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं:- SDM मनीषा
बेनीपट्टी SDM मनीषा ने कार्यालयकक्ष में सोमवार को जानकारी दी कि, बेनीपट्टी अनुमंडल मुख्यालय में 1 फरवरी 2024 से 12 फरवरी 2024 तक होने वाली बिहार बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए 6 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। वहीं एक परीक्षा केंद्र को आदर्श केंद्र बनाया गया है। वहीं कुल 10 दंडाधिकारी,6 पुलिस पदाधिकारी के साथ-साथ 24 पुलिस बल तैनात रहेगी।