मधुबनी जिला के बेनीपट्टी अनुमंडल के अरेर थाना क्षेत्र के अरेर निवासी एक नाबालिग ने पारिवारिक कलह की वजह से अपने ही घर में शनिवार को जहर खा लिया। परिजनों द्वारा उसे नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जहां प्राथमिक उपचार कर उसे सदर अस्पताल मधुबनी रेफर कर दिया गया है।