लखीसराय: नोमा गांव में एक युवक की करेंट के चपेट में आने से हुई मौत,परिजनों का रो रो कर बुरा हाल।
नोमा में एक युवक करंट के चपेट में आ गया। जिसे आनन फानन में स्थानीय लोगों ने इलाज हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हलसी पहुंचाया। जहां ऑन ड्युटी तैनात चिकित्सक ने उसकी हालत को देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया। जहां सदर अस्पताल के चिकित्सा ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक व्यक्ति की पहचान साधु तांती के पुत्र सोनू कुमार के रूप में की गई है।