लखीसराय: शर्मा गांव के पास जमुई सड़क पर डीटीओ ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, वसूला 38000 जुर्माना
बुधवार को शर्मा गांव के समीप जमुई जाने वाली सड़क में जिला परिवहन पदाधिकारी मुकुल पंकज मनी द्वारा वाहनों की सघन जांच किया गया. इस दौरान डीटीओ द्वारा बाइक चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया गया. इधर डीटीओ द्वारा ट्रैक्टर,पिकअप सहित अन्य वाहनों के कागजात की जांच की गई. जांच के दौरान कागजात में कमी आदि होने पर 38000 रुपए जुर्माना वसूला गया.