लखीसराय: बेतिया के लौरिया थाना क्षेत्र से अपहृता को पुलिस ने किया बरामद, कैंदी गांव से 20 जून 2023 से थी गायब
हलसी थाना की पुलिस ने बेतिया जिला के लौरिया थाना क्षेत्र से एक अपहृता को बरामद किया है.अपहृता हलसी थाना क्षेत्र के कैंदी गांव की रहने वाली है जो 20 जून 2023 से गायब थी. उसके पिता द्वारा हलसी थाना में कांड संख्या 165/23 के तहत प्राथमिकी दर्ज कराया गया था. जिसमें लौंरिया था के मुकेश कुमार नामक युवक पर अपहरण का आरोप लगाया गया था. आरोपी को गिरफ्तार किया गया है.