लखीसराय: नोमा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर युवक हुआ जख्मी, इलाज के दौरान हुई मौत
हलसी थाना क्षेत्र के नोमा गांव में विद्युत करंट की चपेट में आकर इसी गांव के रहने वाला 26 वर्षीय युवक सोनू कुमार गंभीर रूप से जख्मी हो गया. घायल का सदर अस्पताल लखीसराय में इलाज के दौरान मौत हो गई. युवक नोमा गांव में मंदिर का तार जोड़ने के क्रम में 11 केभीए विद्युत प्रवाहित तार की चपेट में आ गया.जिससे वह करंट लगने से गंभीर रूप से जख्मी हो गया.