बहराइच: शादाब के हत्यारों को फांसी की मांग और फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए परिवार के लोग पहुंचे कोतवाली देहात
बहराइच जिले के कोतवाली देहात के नगरौर निवासी शादाब की आई फोन मोबाइल के लिए रविवार को हत्या कर दी गई थी। पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। वही फरार अभियुक्तों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की। आरोपियों को फांसी देने और घर पर बुलडोजर की कार्रवाई की मांग को लेकर परिवार के लोगों ने बुधवार को कोतवाली का घेराव कर प्रदर्शन किया।