बहराइच: शिवनगर के पास अंग्रेजी शराब ठेके के समीप खाने-पीने के विवाद को लेकर हुई मारपीट, CCTV में कैद हुई घटना
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत शिवनगर के पास स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके के बगल में खाने पीने के विवाद को लेकर जमकर मारपीट हुई। जिस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। प्रभारी निरीक्षक दरगाह शरीफ ने मंगलवार को बताया कि मारपीट की सूचना मिली थी। मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। खाने पीने को लेकर विवाद हुआ था।