बहराइच: लोनियनपुरवा में सूने घर का ताला तोड़कर लाखों की सम्पत्ति चुराई गई, पूरा परिवार बनारस गया था
गजपतिपुर के लोनियनपुरवा में चोरो ने सूने घर में घुस कमरे के ताले काट आलमारी, बख्शे में रखे कीमती सामान को पार कर दिया। पीड़ित जब घर आए तो उन्हे इसकी भनक लगी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तहकीकात की है। देहात कोतवाली के गजपतिपुर के मजरे लोनियनपुरवा निवासी रवि कुमार पाठक, उनकी पत्नी, उनका बेटा बनारस बनारस गए थे। वहां से घर आने पर घर में चोरी हो गई थी। जाच जारी है।