बहराइच: कोतवाली देहात पुलिस ने शादाब हत्याकांड का किया खुलासा, दो बाल अपचारी हुए गिरफ्तार
बहराइच जिले में शादाब का कीमती आई फोन हथियाने को बहाने से ले जाकर छुरा से गला रेत हत्या कर ईंट से सिर कूंचा गया था। इस मामले में चार नामजद में दो बाल अपचारी पुलिस ने पकड़े है। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त छुरा, ईंट, खून सने कपड़े बरामद किए गए है। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली देहात में मंगलवार को बताया कि दो बाल अपचारी को गिरफ्तार किया गया है।