अमरिया: अमरिया में 16 वर्षीय किशोरी लापता, परिजनों ने पुलिस से लगाई गुहार
अमरिया थाना क्षेत्र के ग्राम सरैनी तिरकुनिया से एक 16 वर्षीय किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। परिजनों के अनुसार किशोरी 19 जुलाई की शाम करीब 4 बजे घर से गायब हो गई। परिवार ने काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। पिता ने अमरिया थाने में तहरीर देकर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका जताई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है