मितौली: औरंगाबाद चौकी परिसर में एसडीएम विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी बैठक हुई आयोजित
औरंगाबाद चौकी परिसर में बुधवार को आगामी त्योहार मोहर्रम व श्रावण मास को लेकर उपजिलाधिकारी मितौली विनीत उपाध्याय की अध्यक्षता में पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमें कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार सिंह, इंस्पेक्टर क्राइम महेश पाठक , औरंगाबाद चौकी प्रभारी अनूप मिश्रा, चौकी प्रभारी मढिया घाट विनोद सिंह व इलाके के सभ्रांत लोग भी मौजूद रहे।