मितौली: नीमगांव माझा मोड़ पर बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकराया, इलाज के दौरान युवक की हुई मौत
नीमगांव थाना क्षेत्र के अंतर्गत नीमगांव माझा मोड़ पर मजदूरी करके घर वापस आ रहे करीब 20 वर्षीय अतरौली गांव निवासी बाइक सवार हरेराम अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बोर्ड से टकरा गया है। जिसमें हरेराम के सर में गंभीर चोटे गईं। गंभीर हालत में उसे ओयल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई है।