नाथनगर थाना क्षेत्र में एक के बाद एक अवैध हथियार के साथ बदमाशों का वीडियो वायरल हो रहा था। इस तरह का बार बार वीडियो वायरल होने का मतलब उक्त क्षेत्र में लोगों को शासन प्रशासन या थाना पुलिस का कोई भय नहीं है। अवैध हथियार वही रखते हैं,जो आए दिन किसी बड़े या छोटे अपराध का अंजाम देते हैं।