घाटमपुर: पतारा में ट्रक ने ऑटो में मारी टक्कर, दो लोग घायल, बाइक चालक भी आया चपेट में
घाटमपुर थाना क्षेत्र के पतारा में ट्रक ने ऑटो में टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद ऑटो की चपेट में बाइक चालक भी आ गया। दुर्घटना में ऑटो चालक सुनील शर्मा और बाइक चालक देवेंद्र सिंह घायल हो गए।थाना प्रभारी ने मंगलवार शाम 6:00 बजे बताया दोनों घायलों को उपचार के लिए सीएचसी ले जाया गया, जहां से ऑटो चालक को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।