घाटमपुर: बिधनू ब्लॉक के बीडीओ का रिश्वत लेते वीडियो वायरल होने के बाद जिलाधिकारी ने गठित की दो सदस्यीय जांच कमेटी
बिधनू ब्लॉक के बीडीओ का 45 हजार रुपए लेते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।इस वीडियो में तत्कालीन बीडीओ सच्चिदानंद मिश्रा रुपए लेते नजर आ रहे हैं।वायरल वीडियो में बीडीओ के बगल में बिधनू ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार भी बैठे दिख रहे हैं।जिलाधिकारी ने सोमवार शाम 5बजे बताया वीडियो की जांच के लिए सीडीओ के नेतृत्व में दो सदस्यीय जांच कमेटी गठित की गई है।